शनचो-15 में सवार अंतरिक्ष यात्री जून में वापस आएंगे

2023-03-14 10:11:34

चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के कार्यालय से मिली खबर के अनुसार, चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना की विकास रणनीति साकार हो गई है। अब अंतरिक्ष स्टेशन का यौगिक रूप कक्षा में स्थिरता से उड़ रहा है। शनचो-15 में सवार अंतरिक्ष यात्रियों की स्थिति बेहतर है। वे जून में पृथ्वी वापस लौट आएंगे।

योजना के अनुसार इस साल चीन थ्येनचो-6 कार्गो अंतरिक्ष यान, शनचो-16 और शनचो-17 समानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करेगा। अब थ्येनचो-6 कार्गो अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष प्रक्षेपण क्षेत्र में पहुंचाया गया है और योजनानुसार मई में छोड़ा जाएगा।

चीन अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण प्रयोग और समान, आपसी लाभ व साझा विकास पर कायम रहता है। चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए खुला वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी सहयोग का मंच बनाना चाहता है। चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र संघ के बाहरी अंतरिक्ष मामलों के लिए कार्यालय द्वारा चुनी गई प्रायोगिक परियोजना इस साल क्रमशः चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में शुरू होंगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम