चीन का आर्थिक लक्ष्य 5 प्रतिशत तक निर्धारित

2023-03-13 14:25:41

चीन के दो सत्र की समाप्ति के बाद चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया और देसी-विदेशी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

ली छ्यांग ने कहा कि इस साल चीन में आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य करीब 5 प्रतिशत तक निर्धारित किया गया। यह विभिन्न तत्वों के व्यापक विचार के बाद निर्धारित किया गया है। अब चीन में कुल आर्थिक मात्रा 1,200 खरब युआन से अधिक है, जो बहुत बड़ी है। नई चुनौतियों के सामने यह लक्ष्य साकार करने के लिए आसान नहीं है। हमें मेहनत से प्रयास करना पड़ेगा।

ली छ्यांग ने कहा कि आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य साकार करने के लिए मैक्रो नीति लागू की जाएगी, घरेलू मांग का विस्तार किया जाएगा, सुधार और नवाचार बढ़ाया जाएगा और जोखिमों को रोका जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम