चीन से सीख ले दुनिया: सूडानी राजदूत

2023-03-08 10:29:18

 

इस वर्ष चीन में दो सत्रों के दौरान, चीन में स्थित सूडान के राजदूत उमर सादिक ने चीनी शिन्हुआ समाचार एजेंसी को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन द्वारा प्रस्तुत वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक विकास पहल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया है, अफ्रीकी देशों सहित विकासशील देशों के लिए सतत विकास समाधान प्रदान किया है, जो विकासशील देशों की विकास दृष्टि और भविष्य की योजना के अनुरूप है और विश्व शांति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

सादिक ने कहा कि चीन, एक जिम्मेदार प्रमुख विकासशील देश के रूप में, वैश्विक शासन को बढ़ावा देने और वैश्विक शासन प्रणाली को संपूर्ण करने के लिए चीनी ज्ञान का उपयोग करता है, जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और विकास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उनका मानना है कि वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक विकास पहल के जरिए बातचीत और परामर्श के माध्यम से स्थायी शांति वाली दुनिया, सार्वभौमिक सुरक्षा वाली दुनिया, सहयोग व साझा जीत का पालन करते हुए आम समृद्धि वाली दुनिया, आदान-प्रदान पर जोर देते हुए खुली और समावेशी दुनिया, और हरित और निम्न-कार्बन का पालन करते हुए स्वच्छ सुंदर दुनिया के निर्माण को बढ़ाने के लिए चीन का इरादा प्रदर्शित किया गया है। चीन ने विश्व शांति और विकास में महान योगदान दिया है।

सादिक ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में, चीन ने आधुनिक अर्थव्यवस्था के निर्माण को तेज करने, आधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को मजबूत करने, हरित विकास को बढ़ाने और गरीबी उन्मूलन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो सभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व से अविभाज्य हैं। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण सिद्धांत में प्राचीन और आधुनिक चीनी ज्ञान को इकट्ठा किया गया। इसमें न केवल दुनिया के सभी देशों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया के सामान्य तत्व शामिल हैं, बल्कि चीन की अपनी विशेषताएं भी शामिल हैं। वह ध्यान देने और सीखने के योग्य महत्वपूर्ण अनुभव है और दुनिया को चीन के अनुभव से लाभ प्राप्त करने के लिए नई दिशा प्रदान करता है। दुनिया को चीन से सीखने की जरूरत है और अधिक चीनी ज्ञान और चीनी समाधान का उपयोग करते हुए मानव विकास के सामने मौजूद आम समस्याओं को हल करना चाहिए।

(मीनू)

 

रेडियो प्रोग्राम