राष्ट्र के विकास में शक्ति संचार करतीं “मातृ नदियाँ”

2023-03-07 11:10:49

नदियाँ पृथ्वी की धमनियाँ हैं,वह पृथ्वी और लोगों का पोषण करती हैं, और मानव सभ्यता के विकास का उद्गम हैं। इसीलिए नदियों को माँ का दर्जा भी दिया गया है। पीली नदी और यांग्त्ज़ी नदी चीनी राष्ट्र की ऐसी ही मातृ नदियाँ हैं।

हर साल 9 मार्च को चीन का "मातृ नदी रक्षा दिवस" होता है। मातृ नदी की रक्षा का अभियान "मातृ नदी" की रक्षा के विषय पर आधारित है जो चीनी राष्ट्र और लोगों का पोषण करने वाली माँ नदी, यानी पीली नदी, यांग्त्ज़ी नदी और अन्य प्रमुख नदियों की रक्षा करता है। इस अभियान का उद्देश्य "मातृ नदी" बेसिन में, छोटे वाटरशेड को एक इकाई के रूप में लेते हुए मिट्टी के कटाव पर सख्ती से नियंत्रण रखना, पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा करना, हरित सभ्यता और सतत विकास की बात करना और जागरूकता स्थापित करना तथा राष्ट्रीय पारिस्थितिक परियोजनाओं के निर्माण को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य चीनी राष्ट्र को लाभ पहुंचाना और वैश्विक पारिस्थितिक संतुलन को साकार करने के लिए योगदान देना भी है।

यांग्त्ज़ी नदी और पीली नदी चीनी राष्ट्र का पालनहार हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा इन दोनों नदियों के संरक्षण को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि "यदि हम देश की शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो हमें जल नियंत्रण में अच्छा होना चाहिए।" चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, शी चिनफिंग ने कई बार जल संसाधन संरक्षण और जल के संरक्षित उपयोग पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं, और स्पष्ट रूप से "जल बचत प्राथमिकता, स्थानिक संतुलन, व्यवस्थित शासन और दो-हाथ के प्रयास" वाले जल नियंत्रण विचार को सामने रखें।

चीनी राष्ट्र की मातृ नदियों पर शी चिनफिंग हमेशा परवाह करते हैं। उन्होंने कई बार यांग्त्ज़ी नदी का निरीक्षण दौरा किया है, यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट के विकास को बढ़ावा देने के लिए तीन संगोष्ठियों का आयोजन किया है, और यांग्त्ज़ी नदी व पीली नदी बेसन के पारिस्थितिक संरक्षण तथा उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर सिलसिलेवार महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की हैं। 

पिछले कुछ सालों में यांग्त्ज़ी नदी और पीली नदी के प्रबंधन और संरक्षण के चलते, मातृ नदी के दोनों किनारे पर पारिस्थितिक पर्यावरण में काफी सुधार हुआ है। वर्तमान में, यांग्त्ज़ी नदी का उच्च गुणवत्ता वाला जल खंड 97 प्रतिशत से अधिक हो गया है, और पूरे बेसिन की अच्छी जल गुणवत्ता मूल रूप से हासिल कर ली गई है। वहीं, पीली नदी के प्रदूषण नियंत्रण और पारिस्थितिक बहाली ने भी उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं, नदी बेसिन के पारिस्थितिक वातावरण में काफी सुधार हुआ है, और पीली नदी की संपूर्ण मुख्यधारा ग्रेड तीन जल गुणवत्ता तक पहुंच गई है। पीली नदी डेल्टा प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में आर्द्रभूमि महत्वपूर्ण जैविक आवास कार्यों का क्षेत्रफल 60 प्रतिशत तक बढ़ गया है, और प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में पक्षी प्रजातियों की संख्या बढ़कर 371 हो गई है।

साफ पानी और हरे-भरे किनारों के साथ चीन की मातृ नदियां जीवन शक्ति से भरी हैं, जो चीनी राष्ट्र के सतत विकास में लगातार शक्तियों का संचार करती हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम