शांति के लिए चीन का प्रस्ताव इने गिने देशों को क्यों नाखुश करता है

2023-03-07 16:17:53

हाल ही में, चीनी विदेश मंत्रालय ने "यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रुख" दस्तावेज़ जारी किया, जिसमें चीन की स्थिति और प्रस्तावों को व्यापक और व्यवस्थित रूप से समझाया गया और यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए सही रास्ता बताया गया। इसका निष्पक्षता और रचनात्मकता को अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यापक रूप से मान्यता दी गई है।

हालाँकि, कुछ अमेरिकी और यूरोपीय देशों के कुछ राजनेताओं ने चीन पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया। इन झूठे बयानों का विभिन्न देशों के विशेषज्ञों और विद्वानों ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी शीत युद्ध की मानसिकता बनाए रखते हैं और आग में घी डालना जारी रखते हैं, और वे अब तक यूक्रेन संकट के लिए अपरिहार्य जिम्मेदारी वहन करते हैं। चीन हमेशा यूक्रेन के मुद्दे पर एक उद्देश्यपूर्ण और निष्पक्ष रुख रखता है, विश्व शांति और स्थिरता के रखरखाव से आगे बढ़ता है, सक्रिय रूप से शांति वार्ता को बढ़ावा देता है, और यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान के लिए चीनी ज्ञान और चीनी समाधान का योगदान देता है। चीन के साथ बिल्कुल विपरीत है,ये पश्चिमी देशों  ने "छद्म युद्ध" के माध्यम से अपने स्वयं के लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

ब्रिटिश राजनीतिक टिप्पणीकार कार्लोस मार्टिनेज ने बताया कि चीन द्वारा जारी "यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रुख" "वैश्विक सुरक्षा पहल अवधारणा पत्र" से निकटता से संबंधित है। सभी संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों पर आधारित हैं, और मानव जाति के साझा भविष्य के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों दस्तावेज एक स्पष्ट मान्यता को दर्शाते हैं कि शांति और समृद्धि के लिए बहुपक्षवाद, सहयोग, गैर-हस्तक्षेप, संप्रभुता के लिए सम्मान और विविधता के सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय संबंधों के पुनर्संरचना की आवश्यकता है। आधिपत्यवाद और शीत युद्ध की मानसिकता मानव जाति को बहुत खतरनाक भविष्य की ओर धकेल देगी।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम