विभिन्न राजदूतों के अनुसार चीन का आधुनिकीकरण अन्य देशों के लिए अनुकरणीय

2023-03-06 11:44:13

14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) का पहला पूर्णाधिवेशन 5 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। उद्घाटन समारोह में कई देशों के राजदूतों ने भाग लिया। चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वे चीन के दो सत्रों में घोषित नई नीतियों और नए उपायों की प्रतीक्षा में हैं। क्योंकि ये न केवल चीन को नए विकास की ओर ले जाएंगे, बल्कि दुनिया पर भी इनका गहरा प्रभाव पड़ेगा।

चीन में साइप्रस की राजदूत मार्था मावरोमैटिस के लिए इस वर्ष चीन के दो सत्रों में भाग लेने का यह पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें चीन की राजनीतिक प्रणाली के बारे में अधिक जानकारी मिली है। विभिन्न क्षेत्रों से आए एनपीसी प्रतिनिधि और सीपीपीसीसी सदस्य अपने-अपने विचार-विमर्श करने पेइचिंग आते हैं। दो सत्र में वे समाज, राजनीति, युवा, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हैं। उनकी चर्चा से देश के विकास और प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

राजदूत मावरोमैटिस ने कहा पिछले एक दशक में, चीन ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास की बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भविष्य में, निश्चित रूप से चीनी शैली के आधुनिकीकरण के विकास पथ पर अधिक सफलता प्राप्त होगी।

उधर, चीन में जोर्डन के राजदूत हुसाम अल हुसैनी ने कहा कि दो सत्र चीन को देखने के लिए उनकी खिड़की हैं। वह दो सत्रों द्वारा शुरू की गई नई नीतियों और नए उपायों की आशा करते हैं, जो न केवल चीन को विकास की ओर ले जाएंगे, बल्कि दुनिया में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा लाएंगे। उनके विचार में, चीनी शैली का आधुनिकीकरण चीन की राष्ट्रीय परिस्थितियों और चीनी इतिहास एवं संस्कृति पर आधारित आधुनिकीकरण है, और यह चीन के अपने विकास के लिए उपयुक्त आधुनिकीकरण का मार्ग भी है। चीनी शैली का आधुनिकीकरण न केवल अपने स्वयं के विकास के लिए फायदेमंद है, बल्कि अन्य देशों के लिए भी सीखने योग्य है।

उधर, चीन में फिलीपीन के नए राजदूत जैम फ्लोरक्रूज़ ने पिछले महीने ही पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने 14वीं एनपीसी के पहले पूर्णाधिवेशन में भाग लिया। संवाददाता को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह चीन के आर्थिक विकास के बारे में सबसे अधिक चिंतित हैं, विशेष रूप से चीन में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों के अनुकूलन के चलते, चीन की आर्थिक जीवन शक्ति कैसे जारी रहेगी। राजदूत जैम इस वर्ष चीन के दो सत्रों से चीनी शैली के आधुनिकीकरण के विकास के अनुभव को सीखने और आधुनिक व शक्तिशाली देश बनने के लिए चीन के विकास कोड की खोज करने के लिए भी उत्सुक हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम