चीन ने 2022 में कठिन चुनौतियों की सामना कर साकार किया विकास का लक्ष्य

2023-03-05 10:57:01

5 मार्च की सुबह चीन की सर्वोच्च राष्ट्रीय सत्ताधारी संस्था का वार्षिक सम्मेलन पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी प्रधान मंत्री ली खछ्यांग ने सम्मेलन में सरकारी कार्य रिपोर्ट देते हुए कहा कि 2022 में चीन में स्थिर आर्थिक विकास हुआ और विकास की गुणवत्ता में उन्नति हुई है। चीन ने समाज में स्थिरता बनाए रखी है। जबकि चीन के विकास में अत्यंत कठिन चुनौतियाँ भी आयी थी।

ली खछ्यांग ने कहा कि पिछले साल में चीन ने महामारी रोधी कार्य और आर्थिक व सामाजिक विकास दोनों को अच्छी तरह से समायोजित किया गया। आर्थिक मंदी के दबाव में चीन ने नीतिगत साधनों का प्रयोग कर सप्लाई पक्ष के ढांचागत सुधार को आगे बढ़ाया और आर्थिक विकास को स्थिर बनाने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाए हैं।

गत वर्ष में चीन की जीडीपी 3 प्रतिशत थी और 1.2 करोड़ लोगों को नौकरी के नये अवसर मिले हैं। जटिल और परिवर्तित वातावरण में चीन ने देश के विकास के मुख्य लक्ष्य को साकार किया और चीन की अर्थव्यवस्था में लचीलेपन को दिखाया है।

रेडियो प्रोग्राम