जंगली जानवरों और पौधों की रक्षा करें, भागीदारों की शक्ति में विश्वास करें

2023-03-04 19:47:51

प्रत्येक 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2023 वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन (सीआईटीईएस) पर हस्ताक्षर करने की 50वीं वर्षगांठ भी है। एक प्रजाति के रूप में मानव का स्वास्थ्य स्वस्थ वन्यजीव आबादी, स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र और स्वस्थ जैव विविधता पर निर्भर करता है। एक स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण के लिए सभी भागीदारों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। यह 2023 के विश्व वन्यजीव दिवस के विषय- वन्यजीव संरक्षण के लिए हमारी भागीदारी भी है।

चीन दुनिया के सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले देशों में से एक है। हाल के वर्षों में, चीन दुर्लभ व लुप्तप्राय जंगली जानवरों व पौधों और उनके आवासों के बचाव एवं संरक्षण को मजबूत करना जारी रखता है। चीन में बड़ी संख्या में दुर्लभ व लुप्तप्राय जंगली जानवरों और पौधों ने पुनर्स्थापनात्मक विकास हासिल किया है। चीनी राष्ट्रीय प्रमुख जंगली जानवरों और पौधों की सुरक्षा दर 74 प्रतिशत तक जा पहुंची है। चीन में जैव विविधता और ज्यादा समृद्ध हुआ है। ये उपलब्धियां सभी वन्यजीव संरक्षणवादियों के प्रयासों से अविभाज्य हैं।

 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम