शी चिनफिंग ने नाइजीरिया के नये राष्ट्रपति बोरा टिनब को बधाई संदेश भेजा

2023-03-04 19:48:22

4 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बोरा टिनब को संदेश भेजकर उन्हें नाइजीरिया के राष्ट्रपति बनने की बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि नाइजीरिया अफ़्रीका में चीन का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। हाल के कई वर्षों में दोनों देशों के संबंधों का विकास अच्छी तरह से किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग में समृद्ध उपलब्धियां हासिल हुई हैं। एक दूसरे के केंद्रीय हितों और महत्वपूर्ण चिंताओं पर दोनों देशों ने आपसी समर्थन दिया है, और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर घनिष्ठ सहयोग किया है। मैं चीन-नाइजीरिया संबंधों पर बड़ा ध्यान देता हूं, और राष्ट्रपति टिनब के साथ कोशिश करके चीन-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदार संबंधों को नयी मंजिल पर पहुंचाना चाहता हूं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम