विभिन्न स्व-विकसित तकनीक चीन के बड़े विमान सी919 बनाने की मदद करती हैं

2023-03-04 19:46:55

चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित सिंगल-आइज़ल मेनलाइन यात्री विमान की एक नई पीढ़ी के रूप में, सी919 ने प्रारंभिक परियोजना चरण से लेकर उत्पादन और निर्माण तक अधिक प्रमुख तकनीकों में सफलता हासिल की है।

सी919 विमान में उन्नत वायुगतिकीय आकार डिजाइन है। सी919 चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित "सुपरक्रिटिकल विंग्स (supercritical wings)" से लैस है, जो पारंपरिक विंग्स की तुलना में उड़ान प्रतिरोध को और ज्यादा प्रभावी ढंग से कम करता है। इसके अलावा, सी919 के चार घुमावदार विंडशील्ड्स(double curved windshields) के बडे क्षेत्रों से पायलटों को व्यापक उड़ान दृष्टि मिल सकती है। सी919 की सुव्यवस्थित नाक डिजाइन से विमान की नाक की रेखाएं चिकनी होती हैं, जिससे वायु प्रतिरोध कम हो जाता है और विमान अधिक ईंधन-कुशल हो जाता है।

इसके अलावा, सी919 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्नत एवियोनिक्स सिस्टम है और पूरे विमान को फ्लाई-बाय-वायर (fly-by-wire) नियंत्रण को अपनाया जाता है। उसके अत्यधिक स्वचालित उड़ान संचालन के कारण व्यवस्थित प्रशिक्षण के बाद पायलट यह विमान उड़ाने के लिए सक्षम जल्द ही हो सकता है। सी919 की उड़ान नियंत्रण दर चीन द्वारा 14 वर्षों के स्व-डिजाइन, 3000 घंटे से अधिक उड़ान परीक्षणों और अनगिनत जमीनी परीक्षणों के बाद विकसित की गई है।

सी919 बड़े यात्री विमान के मुख्य डिजाइनर वू कुआंगहुई ने बताया कि सी919 बड़े यात्री विमानों के अनुसंधान और विकास के माध्यम से, चीन ने पहली बार किसी बड़े यात्री विमान के डिजाइन, निर्माण, परीक्षण, उड़ान परीक्षण और उड़ान योग्यता प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। चीन के पास अंतरराष्ट्रीय उड़ान योग्यता मानकों के अनुसार बड़े यात्री विमान विकसित करने की क्षमता है। वर्तमान में, सी919 का पहला विमान चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस को दिया गया है। उसे जल्द ही व्यावसायिक उपयोग के लिए मार्ग पर रखा जाएगा।

(हैया)

 

रेडियो प्रोग्राम