जी-20 बैठक में वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग का आह्वान

2023-03-03 14:03:48

दो दिवसीय G20 विदेश मंत्रियों की बैठक 2 फरवरी को भारत की राजधानी नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में वैश्विक चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटने के लिए सहयोग और बहुपक्षवाद को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

बैठक में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि दुनिया आज कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में धीमी प्रगति, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, आर्थिक मंदी, ऋण संकट, महामारी के बाद आसमान छूती क़ीमतें, बढ़ती गरीबी और असमानता, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के खतरे, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान, और बढ़े हुए भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष शामिल हैं।

भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 फरवरी को जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में एक वीडियो भाषण दिया, जिसमें कहा गया कि दुनिया उम्मीद करती है कि जी-20 विकास, आर्थिक लचीलापन, वित्तीय स्थिरता, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा में चुनौतियों का जवाब देगा और वर्तमान भू-राजनीतिक तनाव को कम करेगा।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम