क्रेस्टेड आईबिस आबादी की कहानी

2023-03-02 20:03:51

क्रेस्टेड आईबिस पूर्वी एशिया की पक्षी का एक स्थानिक प्रजाति है, जिसका इतिहास 65 मिलियन वर्ष पुराना है। क्रेस्टेड आईबिस कभी चीन, जापान, रूस और डीपीआरके जैसे देशों में देखने को मिलती थी। लेकिन वैश्विक शहरीकरण के प्रभाव और पारिस्थितिक पर्यावरण के बिगड़ने से क्रेस्टेड आईबिस की आबादी में तेजी से गिरावट आई है। वर्ष 1981 में, जापान ने सैडो द्वीप पर अंतिम पांच शेष जंगली क्रेस्टेड आईबिस पर कब्जा कर लिया और कृत्रिम प्रजनन के लिए उन्हें संरक्षण केंद्र में भेज दिया। इससे जापान में जंगली क्रेस्टेड आईबिस के विलुप्ति की घोषणा हुई। उसी वर्ष, चीन के शानक्सी प्रांत में दुनिया के अंतिम 7 शेष जंगली क्रेस्टेड आईबिस को खोजे गए थे।

शानक्सी प्रांत के निंगशान काउंटी में क्रेस्टेड आईबिस के जंगली रिलीज बेल के प्रबंधन स्टेशन के प्रभारी ली श्या 16 वर्षों से क्रेस्टेड आईबिस के अवलोकन और संरक्षण में लगे हुए हैं। 30 मई 2007 को, निंगशान काउंटी ने दुनिया में पहली बार क्रेस्टेड आईबिस को जंगल में छोड़ा। वर्ष 2022 में, निंगशान काउंटी में जंगली कलगी वाले क्रेस्टेड आईबिस की आबादी लगभग 400 पहुंचने की उम्मीद है।

जापान के क्रेस्टेड आईबिस रक्षकों ने ली श्या से संबंधित सलाह लिया। ली श्या ने कहा कि जंगली जानवरों की रक्षा के लिए, सबसे पहली बात यह है कि उनके जीवन के अधिकार और उनकी जीवन शैली का सम्मान किया जाए, ताकि क्रेस्टेड आईबिस जैसे संकटग्रस्त पक्षी अपनी प्राकृतिक अवस्था में रहने में सक्षम हों और स्वाभाविक रूप से विकसित होते रहें।

 प्रत्येक 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2023 वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन पर हस्ताक्षर करने की 50वीं वर्षगांठ भी है। एक प्रजाति के रूप में मानव का स्वास्थ्य स्वस्थ वन्यजीव आबादी, स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र और स्वस्थ जैव विविधता पर निर्भर करता है। एक स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण के लिए सभी भागीदारों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। यह 2023 के विश्व वन्यजीव दिवस के विषय “वन्यजीव संरक्षण के लिए हमारी भागीदारी भी है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम