तिब्बत में तेजी से समृद्ध होती गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत

2023-02-26 15:46:24

हाल के वर्षों में चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत की सूची व्यवस्था में लगातार सुधार आया। संरक्षण के तरीके और क्षमता स्पष्ट रूप से बढ़ी है।

बताया जाता है कि अब तक तिब्बती ओपेरा, गेसर और तिब्बती औषधीय स्नान यूनेस्को की मानव गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हुए। 106 गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र स्तरीय सूची में शामिल हुए। 96 लोग राष्ट्र स्तरीय उत्तराधिकारी के रूप में निर्धारित किए गए। तिब्बत में क्रमशः चार राष्ट्रीय उत्पादक संरक्षण क्षेत्रों को विशेष नाम दिए गए और गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत से जुड़े 19 पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

सरकार के समर्थन के सहारे गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत अपने विकास के साथ ग्रामीण पुनरुत्थान में भी भूमिका निभाते हैं। अब तक तिब्बत की 49 काउंटियों में गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत की 151 कार्यशालाएं मौजूद हैं। इससे 6,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला। इसमें 83 कार्यशालाएं ऑनलाइन लाइव मार्केटिंग के जरिए ग्रामीण पुनरुत्थान में मदद दे रही हैं।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम