शांतिपूर्ण यांग्त्ज़ी नदी का निर्माण आवश्यक- शी चिनफिंग

2023-02-26 16:14:34

“पृथ्वी की छत”कहे जाने वाले छिन्हाई-तिब्बत पठार से निकलकर पूर्वी चीन सागर में बहने वाली यांग्त्ज़ी नदी ने कई पीढ़ियों का पोषण किया है और चीनी सभ्यता का पालन किया है। यह चीन की मातृ नदी और राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट में पूर्वी, मध्य और पश्चिमी चीन के 11 प्रांत और शहर शामिल हैं, जिसकी जनसंख्या का आकार और कुल आर्थिक मात्रा "आधा चीन" के बराबर है। यांग्त्ज़ी नदी की शांति देश के विकास और जनता के खुशहाल जीवन से जुड़ी है।

प्राचीन काल से, यांग्त्ज़ी नदी में बाढ़ ने नदी के किनारे के लोगों को परेशान किया था। हर साल बरसात के दौरान, बड़ी मात्रा में वर्षा, अक्सर यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य धारा और सहायक धाराओं में बाढ़ का कारण बनी थी, जिससे खेतों में बाढ़ आती थी, शहरों में जलभराव होता था और मकानों के ढहने का खतरा होता था। बाढ़ से बेसिन में लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को खतरा था।

चीनी सरकार यांग्त्ज़ी नदी के व्यापक प्रबंधन और आपदाओं के रोकथाम कार्यों को बहुत महत्व देती है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि यांग्त्ज़ी नदी जल आपदा निगरानी व प्रारंभिक चेतावनी, आपदा की रोकथाम और आपातकालीन बचाव प्रणाली में सुधार करना, यांग्त्ज़ी नदी के व्यापक प्रबंधन और तटबंध सुदृढीकरण को बढ़ाना और एक शांतिपूर्ण यांग्त्ज़ी नदी का निर्माण करना आवश्यक है।

वर्षों के निर्माण के बाद से, आपदाओं की रोकथाम के लिए यांग्त्ज़ी नदी पर जलस्तर और वर्षा निगरानी के लिए लगभग 30 हजार स्टेशन स्थापित हुए हैं, जो मूल रूप से यांग्त्ज़ी नदी के पूरे बेसिन को कवर करते हैं। मौसम विज्ञान, जल संरक्षण और आपातकालीन प्रतिक्रिया आदि बहु-विभागीय संयुक्त परामर्श, बहु-क्षेत्रीय समन्वित प्रतिक्रिया, और आपातकालीन बलों की प्राथमिकता नियुक्ति समेत नए तंत्रों ने बाढ़ नियंत्रण और आपदा राहत के लिए एक शक्तिशाली संयुक्त बल का गठन किया है।

द थ्री गोर्जेस परियोजना सहित 40 नियंत्रित जलाशय यांग्त्ज़ी नदी पर बाढ़ नियंत्रण के लिए सबसे प्रभावी और लचीले हथियार बने हैं। कुल मिलाकर विचार और वैज्ञानिक प्रतिक्रिया से यांग्त्ज़ी नदी पर बाढ़ आपदाओं के कारण हताहतों की संख्या और आर्थिक नुकसान को प्रभावी ढंग से कम किया गया है।

दुनिया में मौसम और जलवायु घटनाओं से निपटने और यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाने के लिए, चीन यांग्त्ज़ी नदी पर आपदा निवारण और राहत प्रणाली के निर्माण को बढ़ाना जारी रखेगा। ताकि यांग्त्ज़ी नदी पर जल और वर्षा की निगरानी अधिक सटीक बने, जिससे प्रारंभिक चेतावनी समय पर होगी, सुरक्षित ठिकाने व स्थानांतरण के कार्य अधिक तेज होंगे और राहत कार्य सुनियोजित तरीके से होंगे। समय के साथ आपदाओं की संख्या कम होंगी, जिससे हाइड्रोलिक परियोजनाओं की संख्या में वृद्धि की जा सकेगी और एक शांतिपूर्ण यांग्त्ज़ी नदी का निर्माण होगा।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम