यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रुख

2023-02-24 14:24:40

चीनी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रुख इस प्रकार है:

पहला- विभिन्न देशों की संप्रभुता का सम्मान करें।

दूसरा- शीत युद्ध की मानसिकता को त्यागें।

तीसरा- युद्ध और लड़ाई बंद करें। संघर्ष युद्धों में कोई विजेता नहीं है।

चौथा- शांति वार्ता शुरू करें। यूक्रेन संकट को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र व्यवहार्य तरीका है।

पाँचवाँ- मानवीय संकटों का समाधान करें। मानवीय संकटों को कम करने के लिए अनुकूल सभी उपायों का प्रोत्साहन और समर्थन किया जाना चाहिए।

छठा- नागरिकों और युद्ध बंदियों की रक्षा करें।

सातवां- परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा बनाए रखें। शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं जैसे परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर सशस्त्र हमलों का विरोध करें।

आठवां- रणनीतिक जोखिम को कम करें। परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता।

नौवां- खाद्यान्न के निर्यात की गारंटी करें।

दसवां- एकतरफा प्रतिबंध बंद करें। एकतरफा प्रतिबंध और अत्यधिक दबाव न केवल समस्याओं को हल करने में विफल होंगे, बल्कि नई समस्याएं पैदा करेंगे।

ग्यारहवां- औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित करें।

बारहवां- युद्ध के बाद के पुनर्निर्माण को बढ़ावा दें।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम