झारखंड में बर्ड फ्लू की चेतावनी

2023-02-23 13:50:09

22 फरवरी को पूर्वी भारत के झारखंड में सरकार द्वारा संचालित मुर्गीपालन फार्मों में से एक में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी। बोकारो जिले के लोहांचल में सरकार द्वारा संचालित मुर्गीपालन फार्म में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई है, जो झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 120 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण पिछले सप्ताह इस फार्म में लगभग 700 से 800 मुर्गियां मर चुकी हैं। पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद संबंधित स्थिति पर नजर रखने के लिए स्थानीय सरकार ने सभी 24 जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुलाकात भी की है और इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावित मुर्गीपालन फार्म में बची मुर्गियों को मारने का फैसला किया है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम