यांग्त्ज़ी नदी बेसिन में पारिस्थितिक मूल्यांकन पायलट परियोजना शुरू

2023-02-23 14:11:36

चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए चीन ने यांग्त्ज़ी नदी बेसिन में एक जल पारिस्थितिक मूल्यांकन पायलट परियोजना शुरू की है।

यह मूल्यांकन यांग्त्ज़ी नदी बेसिन में उत्कृष्ट जल पारिस्थितिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा, और जलीय आवास संरक्षण, जल पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधन संरक्षण के तीन प्रमुख संकेतकों पर जोर देगा। इसमें यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य धारा और इसकी मुख्य सहायक नदियों, महत्वपूर्ण झीलों और जलाशयों सहित 50 जल निकाय शामिल हैं।

वर्तमान में पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने 2022 वार्षिक जल पारिस्थितिक निगरानी कार्य का आयोजन पूरा किया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम