सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन का साझा विकास करेगा चीन

2023-02-23 10:31:22

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल में गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन का मिश्रित विकास करने के बारे में सूचना जारी की।

सूचना के अनुसार चीन कारगर संरक्षण के आधार पर गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन का साझा विकास करेगा जिसका उद्देश्य परंपरागत संस्कृति के विकास और उच्च गुणवत्ता वाले जीवन में लोगों की जरूरत पूरा करना है।

सूचना में कहा गया है कि पर्यटन उद्योग के विकास में गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने के साथ इसके विकास के वातावरण का संरक्षण करना है। उत्तराधिकारियों के कानूनी हितों की रक्षा के साथ पर्यटन उद्योग के विकास में शामिल करने के लिए उन्हें सुविधाजनक स्थिति तैयार करनी चाहिए, ताकि गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत की दीर्घकालिक सुरक्षा और उपयोग बढ़ सके।

सूचना में यह भी कहा गया है कि गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में नवाचार विकास पर कायम रहना चाहिए। गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत में निहित मानवीय सामान्य मूल्य विचारधारा और भावना को बढ़ाया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम