अमेरिका और अन्य नाटो देश यूक्रेन युद्धक्षेत्र को हथियार पहुंचाने वाले सबसे बड़े स्रोत हैं- चीनी विदेश मंत्रालय

2023-02-22 20:08:44

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 22 फरवरी को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका और अन्य नाटो देश यूक्रेन युद्धक्षेत्र को हथियार पहुंचाने वाले सबसे बड़े स्रोत हैं, लेकिन वे अब यह बात फैला रहे हैं कि चीन रूस को हथियार मुहैया करा सकता है। 

वांग वनपिन ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, वस्तुगत और निष्पक्ष रुख अपनाते हुए शांति वार्ता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देता है। यूक्रेन संकट में नाटो क्या भूमिका निभा रहा है, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इसके बारे में बहुत स्पष्ट है। चीन ने नाटो से यूक्रेन मुद्दे पर चीन पर निराधार अंदाज़ा लगाना और बदनाम करना बंद करने, जीरो-सम खेल और समूह टकराव की पुरानी शीत युद्ध सोच त्यागने, वास्तव में यूरोपीय क्षेत्र और विश्व की शांति व स्थिरता के लिए कुछ करने का आग्रह किया।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम