शानक्सी के टेराकोटा वारियर्स की साइट में महत्वपूर्ण पुरातात्विक उपलब्धियां हासिल

2023-02-22 14:24:11

चीन के शानक्सी प्रांत के सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो ने हाल ही में छिन राजवंश के टेराकोटा वारियर्स और हॉर्सेस के पिट नंबर 1 और किंगपिंगबाओ की साइट आदि अधिक महत्वपूर्ण पुरातात्विक उपलब्धियां जारी कीं।

छिन राजवंश के टेराकोटा वारियर्स और हॉर्सेस के दफन गड्ढे छिन शिहुआंग यानी छिन राजवंश के पहले सम्राट के मकबरे के बाहर बड़े पैमाने पर दफन गड्ढों का एक समूह है, जिनमें से पिट नंबर 1 का क्षेत्रफल सबसे बड़ा है और 14260 वर्ग मीटर पहुंचा है। वर्ष 2009 से वर्ष 2022 तक, छिन शिहुआंग समाधि संग्रहालय ने लगभग 430 वर्ग मीटर के उत्खनन क्षेत्र के साथ पिट नंबर 1 की तीसरी खुदाई की। उन्होंने 220 से अधिक मिट्टी की मूर्ति और 16 मिट्टी के घोड़े, 4 रथ, 2 ड्रम, 1 ड्रमस्टिक, 1 पेंटेड शील्ड (Painted Shield), 3 पिंजरे, कई हथियारों के हैंडल, कई धनुष व तीर, मिट्टी के बर्तन, हथियार और उत्पादन उपकरण के साथ एक हजार से अधिक समूहों के सांस्कृतिक अवशेषों का पता लगाया और साफ़ किया। विशेषज्ञों ने छिन राजवंश की सैन्य व्यूह रचना की नियमितता का प्रारंभिक रूप से पता लगा लिया है।

किंगपिंगबाओ की साइट चीन के शानक्सी प्रांत की जिंगबियन काउंटी में स्थित है। यह मिंग राजवंश में येनसुई टाउन की महान दीवार पर छत्तीस किलों में से एक था, जो उस समय हान और मंगोल लोगों के बीच पारस्परिक व्यापार करने वाले स्थलों में से एक भी था।

पुरातत्वविदों ने किंगपिंगबाओ की साइट में केंद्रीय भवन, दक्षिणी द्वार व कलश शहर यानी शहर के द्वार के बाहर छोटा सा नगर,श्यानयिंग पैलेस, आवास व दुकान, किंगपिंगबाओ के बाहर के मंदिर आदि अवशेष स्थलों का पता लगाया। इन स्थलों में उन्होंने बड़ी संख्या में वास्तुशिल्प घटकों, दैनिक चीनी मिट्टी के टुकड़े और देवताओं की मिट्टी वाली रंगीन मूर्तियों का पता लगाया गया है।

देवताओं की मिट्टी वाली मूर्तियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है, जो मिंग राजवंश में हान शैली और मंगोल-शैली की छवियां हैं। यह मंगोलिया और हान दोनों जाति के लोगों के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान, एकीकरण, समानता और सह-अस्तित्व को दर्शाता है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम