हाई-टेक क्षेत्र में एकाधिकार और दमन करता अमेरिका

2023-02-20 18:56:01

20 फरवरी को चीनी विदेश मंत्रालय की वैबसाइट द्वारा जारी "अमेरिका का आधिपत्य और इसके नुकसान" शीर्षक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका न केवल बौद्धिक संपदा संरक्षण के नाम पर बौद्धिक संपदा एकाधिकार में संलग्न है, और वैज्ञानिक और तकनीकी मुद्दों का राजनीतिकरण तथा शस्त्रीकरण भी करता है। वह लोकतंत्र की आड़ में तकनीकी आधिपत्य बनाए रखता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को सामान्यीकृत किया है और चीनी कंपनी हुआवेई को दबाने और प्रतिबंधित करने के लिए राज्य शक्ति का इस्तेमाल किया है। उसने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा वाले चीनी उच्च-तकनीकी उद्यमों को दबाने के लिए विभिन्न बहाने गढ़े है, और 1000 से अधिक चीनी कंपनियों को विभिन्न प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। साथ ही, अमेरिका चीन के वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मियों पर अपनी नीति में दोहरा मापदंड अपनाता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिका उच्च प्रौद्योगिकी को लोकतंत्र और मानवाधिकार के रूप में लेबल करता है, तकनीकी मुद्दों का राजनीतिकरण करता है, और अन्य देशों पर तकनीकी अवरोध लगाने के बहाने ढूंढता है। साथ ही, अमेरिका साइबर हमलों, निगरानी और चोरी के रहस्यों में संलग्न होने के लिए अपने तकनीकी आधिपत्य का दुरुपयोग कर रहा है। प्रतिस्पर्धियों से लेकर सहयोगियों तक, सब कुछ अमेरिका की निगरानी के दायरे में है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम