तुनह्वांग संस्कृति के रक्षक

2023-02-11 16:09:27

पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत का तुनह्वांग शहर प्राचीन रेशम मार्ग का महत्वपूर्ण कस्बा है और विश्व की चार प्रमुख सभ्यताओं का मिलन स्थल भी है। मोकाओ गुफा तुनह्वांग शहर में स्थित है, जो प्रसिद्ध विश्व सांस्कृतिक विरासत है। चौथी शताब्दी से हजार सालों तक पीढ़ी दर पीढ़ी कलाकारों ने यहां बुद्ध की मूर्तियों की खुदाई की और भित्ति चित्र बनाए। ऐसे में मोकाओ गुफा बौद्ध गुफा कला का खजाना भंडार बना।

इस मूल्यवान सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने के लिए बहुत सारे लोग काम करने के लिए यहां आए। विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद हान वेईमंग तुनह्वांग अनुसंधान संस्था के कला संस्थान में काम करने लगे। अब तक करीब 20 साल हो चुके हैं। वर्ष 2017 से हान वेईमंग ने सहकर्मियों के साथ नंबर 172 गुफा के जीर्णोद्धार, प्रतिलिपि और अध्ययन शुरू किया। नंबर 172 गुफा का इतिहास करीब 1,200 साल पुराना है, जो थांग राजवंश में बनाया गया था। हान वेईमंग और सहकर्मियों ने सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ सहयोग कर वैज्ञानिक विश्लेषण विधि के सहारे भित्ति चित्र के विवरण का अवलोकन कर सकते हैं, जो आंखें नहीं देख पाती। इससे जीर्णोद्धार के काम को ज्यादा वैज्ञानिक आधार दिया गया। हान वेईमंग को आशा है कि निकट भविष्य में नंबर 172 गुफा का मूल रूप दुनिया के सामने दिखाया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम