चीन ने विकलांगों के लिये बर्फ़ीले खेलों का सीजन शुरू किया

2023-02-11 19:44:25

पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक और शीतकालीन पैरालंपिक के नेतृत्व में ज्यादा से ज्यादा चीनी लोग बर्फ़ीले खेलों में शामिल हुए और खूब आनंद उठाया। हाल ही में चीनी विकलांग व्यक्तियों के संघ द्वारा आयोजित सातवां चीनी विकलांगों के लिये बर्फ़ीले खेलों का सीजन शुरू हुआ।

हाल ही में पेइचिंग के शीय्वान पार्क में पेइचिंग शीतकालीन पैरालंपिक के सफलतापूर्वक आयोजन की याद में सिलसिलेवार गतिविधियां शुरू हुईं। पेइचिंग के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 800 विकलांग प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

चीनी व्हीलचेयर कर्लर येन ज्वो ने कहा कि बर्फ पर जाने के बाद मैच का दृश्य फिर एक बार मेरे दिमाग में वापस आ गया। शीतकालीन पैरालंपिक के बाद चीनी लोग व्हीलचेयर कर्लिंग इस इवेंट पर ज्यादा से ज्यादा जानकारियां प्राप्त करते हैं। मैंने अधिकतर विकलांग दोस्तों से इस खेल में शामिल करने की अपील की।

चीनी पैरालिंपिक क्रॉस-कंट्री स्कीयर चेन फंग ने कहा कि हम बर्फ़ पर मुक्त रूप से दौड़ सकते हैं, और उड़ने का अहसास होता है। यह अहसास बहुत अच्छा लगता है। वर्तमान में विकलांगों के लिये विभिन्न स्तर के बर्फ़ीले खेलों की स्थापना की गयी है। ज्यादा से ज्यादा विकलांग दोस्त हमारे इवेंट में शामिल हुए हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम