छिन कांग ने कंबोडिया के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री प्राक सोखोन से भेंट की

2023-02-10 20:07:01

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने 10 फ़रवरी को पेइचिंग में कंबोडिया के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री प्राक सोखोन से भेंट करते समय कहा कि चीन कंबोडिया के साथ दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करना चाहता है, अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने में एक दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करना जारी रखना चाहता है, और चीन-कंबोडिया व्यापक रणनीतिक सहयोग में ज्यादा उपलब्धियां हासिल करने को मजबूत करना चाहता है।

छिन कांग ने कहा कि चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहेगा, पारस्परिक लाभ व समान जीत वाले खुलेपन रणनीति पर कायम रहेगा,  कंबोडिया समेत आसियान देशों के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहन करेगा, और एक साथ अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करेगा।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, केंद्रीय सरकार के विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के अध्यक्ष वांग यी ने 9 फ़रवरी को प्राक सोखोन से भेंट की।

वांग यी ने कहा कि चीन-कंबोडिया मित्रता अविचल है। चीन कंबोडिया के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों को नयी मंजिल पर पहुंचाना चाहता है, एक साथ चीन-कंबोडिया साझा भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहता है, और चीन-कंबोडिया मित्रता को पीढ़ी-दर-पीढ़ी विकसित करना चाहता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम