चीन में विदेश यात्रा की सेवा बहाल

2023-02-06 17:07:51

चीनी नागरिकों के लिए संबंधित देशों में पर्यटन करने, हवाई टिकट और होटल बुक करने की ट्रैवल एजेंसियों और ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों की सेवा 6 फरवरी को बहाल हो गई। संबंधित देशों में थाईलैंड, इंडोनेशिया, कंबोडिया आदि 20 देश शामिल हैं। 6 फरवरी की सुबह पर्यटन टीमें क्रमशः रवाना हुईं।

पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 6 फरवरी की सुबह यात्री सिंगापुर जाने के लिए तैयार थे। चीनी पर्यटन समूह के संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति ने कहा कि यह पिछले तीन सालों में विदेश जाने की पहली पर्यटन टीम है।

क्वांगचो में 6 पर्यटन ग्रुप के करीब 160 यात्री विदेशों का दौरा करने के लिए रवाना हुए। स्वास्थ्य से संबंधित घोषणा करने के अलावा, यात्रियों की संख्या सीमित नहीं होगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम