इस वर्ष चीन पूरी तरह से चंद्र अन्वेषण परियोजना के चौथे चरण को बढ़ावा देगा

2023-02-06 10:28:25

 

पृथ्वी के निकटतम आकाशीय पिंड के रूप में, चंद्रमा मानव जाति के लिए "अंतरातारकीय युग" शुरू करने का पहला पड़ाव है।

इस वर्ष चीन छांग अ-6, छांग अ-7 और छांग अ-8 मिशन सहित चंद्र अन्वेषण परियोजना के चौथे चरण को पूरी तरह से बढ़ावा देगा। चीन चंद्र अन्वेषण परियोजना के मुख्य डिजाइनर वू वेईरेन ने परिचय देते हुए कहा कि छांग अ-6 चंद्रमा के पीछे से अधिक नमूने एकत्र करेगा और 2,000 ग्राम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करेगा। छांग अ-7 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की तैयारी कर रहा है। इसका मुख्य कार्य फ्लाईबाई खोज करना और पानी खोजने की कोशिश करना है। छांग अ-8 वर्ष 2028 के आसपास लॉन्च होने के लिए तैयार है। छांग अ -7 और छांग अ -8 बुनियादी प्रकार के चंद्र दक्षिणी ध्रुव वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन का निर्माण करेंगे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम