छिन कांग और उरुग्वे के विदेश मंत्री ने चीन-उरुग्वे राजनयिक संबंध स्थापना की 35वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

2023-02-04 19:00:30

 

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग और उरुग्वे के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को बस्टिलो ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

छिन कांग ने कहा कि 35 साल पहले चीन और उरुग्वे के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देश हमेशा एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं, और एक साथ आगे बढ़ते हैं। द्विपक्षीय संबंधों ने काफी प्रगति हासिल की है और तेजी से परिपक्व और स्थिर हो गए हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है, व्यावहारिक सहयोग के प्रचुर परिणाम सामने आ रहे हैं, और रणनीतिक समन्वय लगातार गहरा हो रहा है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिला है। नए ऐतिहासिक प्रारंभिक बिंदु पर खड़े होकर, मैं विदेश मंत्री बुस्टिलो के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच संपर्क और समन्वय को और मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभ वाले मैत्रीपूर्ण सहयोग को घनिष्ठ करने, चीन-उरुग्वे रणनीतिक साझेदारी को नई स्तर तक पहुंचाने को तैयार हूं।

बुस्टिलो ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, उरुग्वे-चीन संबंधों के अच्छे विकास का रुझान बना रहा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सहकारी संबंधों के विकास के साथ-साथ उरुग्वे-चीन रणनीतिक साझेदारी संबंध और घनिष्ट होंगे।

(मीनू)

 

 

 

रेडियो प्रोग्राम