वांग यी ने की अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से फोन वार्ता

2023-02-04 16:59:58

3 फरवरी की शाम को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य, चीनी केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों ने शांत और पेशेवर तरीके से आकस्मिक घटनाओं से निपटने के बारे में चर्चा की।

वांग यी ने जोर देते हुए कहा कि चीन एक जिम्मेदार देश है और हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून का सख्ती से पालन करता है। हम किसी भी तरह की आधारहीन अटकलों और बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने को स्वीकार नहीं करते। अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करते हुए दोनों को गलत निर्णयों से बचने और मतभेदों को प्रबंधित करने के लिए समयबद्ध तरीके से संवाद करना चाहिए।      

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम