अमेरिका चीन पर गैर-ज़िम्मेदार टिप्पणी करने और उंगली उठाने के योग्य नहीं है:चीन

2023-02-03 18:45:25

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 3 फरवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की शिनच्यांग संबंधी टिप्पणी पर कहा कि अमेरिका की संबंधित टिप्पणी ने बुनियादी तथ्यों की अवहेलना की। साथ ही चीन की धार्मिक नीतियों की निंदा की, जो वैचारिक पूर्वाग्रह से भरी थी, और गंभीरता से चीन के आंतरिक मामलों में दखल दिया। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने "अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता शिखर सम्मेलन" में भाषण देते हुए कहा कि पिछले साल के नवंबर में अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन के कारण से एक दर्जन से अधिक देशों को "विशेष चिंता वाले देशों" के रूप में सूचीबद्ध किया। इस में मुस्लिम उइगुर आबादी के खिलाफ चीन का नरसंहार शामिल है।

माओ निंग ने जोर देकर कहा कि चीन सरकार कानून के अनुसार नागरिकों की धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता की रक्षा करती है, और चीन के सभी जातीय समूहों के लोग कानून के अनुसार धार्मिक विश्वास की पूर्ण स्वतंत्रता का आनंद लेते हैं।

माओ निंग ने कहा कि वर्तमान में, चीन में लगभग 20 करोड़ लोग धार्मिक अनुयाई हैं, 3 लाख 80 हजार से अधिक धार्मिक कर्मी हैं। और केवल चीन के शिनच्यांग में 24 हजार से अधिक मस्जिदें हैं। अमेरिका के देखें, 75 प्रतिशत अमेरिकी मुसलमानों का मानना है कि अमेरिकी समाज में मुसलमानों के खिलाफ गंभीर भेदभाव है। अमेरिका को गैर-जिम्मेदार टिप्पणी करने और चीन पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

 

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम