2022 में तिब्बत के विदेश व्यापार के आयात-निर्यात का कुल मूल्य 4.6 अरब युआन रहा

2023-02-01 18:38:54

हाल ही में ल्हासा कस्टम्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विदेश व्यापार के आयात और निर्यात का कुल मूल्य 4 अरब 60 करोड़ 10 लाख युआन था, जो साल 2021 की तुलना में 14.6 प्रतिशत अधिक रहा। उनमें से निर्यात 4 अरब 30 करोड़ 90 लाख युआन और आयात 29 करोड़ 20 लाख युआन था, जबकि व्यापार अधिशेष 4 अरब 1 करोड़ 70 लाख युआन दर्ज किया गया।

ल्हासा कस्टम्स के एक अधिकारी के मुताबिक, साल 2022 में तिब्बत के विदेश व्यापार ने सकारात्मक विकास हासिल करने के लिए कई प्रतिकूल कारकों को पार किया है, और वृद्धि दर राष्ट्रीय समग्र वृद्धि दर से 6.9 प्रतिशत अंक अधिक है। ल्हासा तिब्बत के विदेश व्यापार के लिए मुख्य स्तंभ है, आयात और निर्यात का मूल्य 4 अरब 44 करोड़ 60 लाख युआन था, जिसमें साल 2021 की तुलना में 22.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ। ल्हासा का आयात और निर्यात इसी अवधि में तिब्बत के विदेश व्यापार के कुल आयात और निर्यात मूल्य का 96.6 प्रतिशत रहा।

बताया गया है कि साल 2022 में तिब्बत के विदेश व्यापार की तीन विशेषताएं हैं। पहला, निजी उद्यमों में काफी संभावनाएं हैं। निजी उद्यमों के आयात और निर्यात का मूल्य 4 अरब 49 करोड़ युआन था, जो इसी अवधि में तिब्बत के विदेश व्यापार के आयात और निर्यात के कुल मूल्य का 97.6 प्रतिशत था। दूसरा, सामान्य व्यापार आयात और निर्यात की वृद्धि दर अपेक्षाकृत तेज थी। सामान्य व्यापारिक आयात और निर्यात का मूल्य 3 अरब 8 करोड़ 30 लाख युआन था, जो 2021 की तुलना में 36.7 प्रतिशत अधिक रहा। यह इसी अवधि में तिब्बत के विदेश व्यापार के कुल आयात और निर्यात मूल्य का 67 प्रतिशत था। तीसरा, प्रमुख व्यापारिक भागीदारों का आयात और निर्यात मूल रूप से स्थिर रहा। गत वर्ष तिब्बत का नेपाल में आयात और निर्यात 1 अरब 56 करोड़ 30 लाख युआन था, और नेपाल सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना रहा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम