अंतर-प्रांतीय इलाज के प्रत्यक्ष बंदोबस्त से 3 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिला

2023-02-01 12:59:52

चीनी राष्ट्रीय चिकित्सा बीमा ब्यूरो ने 31 जनवरी को पिछले साल अंतर-प्रांतीय इलाज के प्रत्यक्ष बंदोबस्त के बारे में जानकारी दी।

बताया जाता है कि वर्ष 2022 में चीन में अंतर-प्रांतीय इलाज के प्रत्यक्ष बंदोबस्त से जुड़े काम में प्रगति हुई। 3 करोड़ 81 लाख 23 हजार 5 सौ लोगों को इससे फायदा मिला।

पिछले दिसंबर तक अस्पताल में भर्ती के खर्च में अंतर-प्रांतीय इलाज के प्रत्यक्ष बंदोबस्त की संख्या 56 लाख 87 हजार 9 सौ रही, जो वर्ष 2021 की तुलना में 29.1 प्रतिशत अधिक है। वहीं, क्लिनिक के खर्च में अंतर-प्रांतीय इलाज के प्रत्यक्ष बंदोबस्त की संख्या 3 करोड़ 24 लाख 35 हजार 6 सौ रही, जो वर्ष 2021 से 179.1 प्रतिशत अधिक है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम