स्वच्छ जल और हरित पर्वत में है घर

2023-01-31 18:30:37

 

60 वर्षीय क युआनड जब युवा थे, पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के युत्सुन गांव में पत्थर का परिवहन करने वाले मजदूर थे। अयस्क के खनन से युत्सुन को गंभीर रूप से प्रदूषित कर दिया गया और क युआनड जैसे कई स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर श्रम रोगों से पीड़ित होना पड़ा।

2005 में, चच्यांग की प्रांतीय पार्टी समिति के तत्कालीन सचिव शी चिनफिंग ने युत्सुन का दौरा किया और पहली बार पेश किया कि स्वच्छ जल और हरित पर्वत सोना और रजत जैसी मूल्यवान संपत्ति है। इस सिद्धांत के मार्गदर्शन में युत्सुन ने धीरे-धीरे चूने की खदानों और सीमेंट कारखानों जैसे गंभीर प्रदूषणकारी उद्यमों को बंद कर दिया, पर्यावरण का सुधार करते हुए पर्यटक गांव का निर्माण किया, और खनन क्षेत्र से दर्शनीय स्थल में बदलाव हासिल किया।

अच्छा पारिस्थितिक वातावरण निरंतर पर्यटकों को आकर्षित करता है। क युआनड ने भी गांव में होमस्टे बनाया और एक मालिक बन गए। उनका वर्तमान काम मुख्य रूप से पर्यटकों की सेवा करना है। अपने खाली समय में, वे पहाड़ों पर अजीब पत्थरों की तलाश करते हैं और उन्हें कला के रूप में बनाकर बेचते हैं। पर्यावरण के सुधार के साथ साथ पहाड़ों में बांस की कोपल भी पहले से बेहतर हो रही हैं। जब बांस की कोपल बाहर आती है, तो क युआनड बांस की कोपल खोदने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं और अपने परिजनों के साथ प्रकृति की स्वादिष्टता को साझा करते हैं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम