इस वसंत महोत्सव के जरिए दुनिया ने एक जीवंत और खुशहाल चीन को देखा

2023-01-30 19:11:00

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 30 जनवरी को नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की। यह पूछे जाने पर कि हमने देखा है कि इस साल के वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान विदेश यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। कई देशों ने चीनी पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। माना जाता है कि इससे विभिन्न देशों में पर्यटन उद्योग और अर्थव्यवस्था की बहाली को बढ़ाया जाएगा। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?

माओ निंग ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष वसंत महोत्सव के दौरान, चीन में 28 लाख 70 हज़ार से अधिक लोगों ने विदेश यात्रा की और प्रति दिन औसतन यह संख्या 4 लाख 10 हज़ार रही। वह पिछले साल की इसी अवधि से 120.5 प्रतिशत ज्यादा है। आउटबाउंड यात्रा के लिए चीनी पर्यटकों के समग्र ऑर्डर पिछले साल से 640 प्रतिशत बढ़े हैं। और सीमा पार हवाई टिकटों के ऑर्डर में 4 गुना से अधिक की वृद्धि हुई। विभिन्न देशों ने चीनी पर्यटकों का  स्वागत किया।

माओ निंग ने कहा कि इस साल वसंत महोत्सव के दौरान, दुनिया ने एक जीवंत और खुशहाल चीन को देखा है। वसंत महोत्सव के दौरान चीन में 30 करोड़ से अधिक लोगों ने देश के भीतर यात्रा की। फिल्मों का बॉक्स ऑफिस 6 अरब 70 करोड़ युआन से अधिक हो गया, और फिल्म देखने वालों की संख्या 12 करोड़ 90 लाख तक पहुंची। चाहे पर्यटन हो या उपभोग चीनी लोगों की बेहतर जीवन के प्रति अभिलाषा और देश के विकास के प्रति विश्वास को दर्शाता है। और साथ ही इसके जरिए दुनिया भर के लोगों ने चीन की आर्थिक बहाली की मजबूत प्रेरक शक्ति और चीन की आर्थिक बहाली के वैश्विक महत्व का अहसास किया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम