मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से चीन के निंगपो के आयात ने एक रिकॉर्ड बनाया

2023-01-30 11:56:18

निंगपो सीमा शुल्क के अनुसार, वर्ष 2022 में मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से चीन के जेच्यांग प्रांत के निंगपो शहर के आयात और निर्यात की कुल मात्रा 45.04 अरब चीनी युआन तक जा पहुंची। इनमें से आयात की कुल मात्रा 11.15 अरब चीनी युआन और निर्यात की कुल मात्रा 33.89 अरब चीनी युआन तक पहुंच गई, जो वर्ष 2021 की अपेक्षा क्रमशः 47.5 प्रतिशत और 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह भी पहली बार है कि मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से निंगपो की वार्षिक आयात मात्रा 10 अरब चीनी युआन के आंकड़े को पार कर गयी है।

मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से निंगपो के आयातित खाद्य की कुल मात्रा 26 करोड़ चीनी युआन तक जा पहुंची, जो साल-दर-साल 63.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उनमें से, मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से निंगपो के आयातित मांस की कुल मात्रा 7.2562 करोड़ चीनी युआन तक हो गई, जो साल-दर-साल 105 गुना की वृद्धि है। मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से पूरे चीन के आयातित मांस की कुल मात्रा में इसका अनुपात लगभग 40 प्रतिशत है। निंगपो मध्य और पूर्वी यूरोप से आयातित मांस के लिये चीन का सबसे महत्वपूर्ण वितरण केंद्र बना हुआ है।

वर्ष 2022 निंगपो ने सीमा-पार ई-कॉमर्स चैनलों के माध्यम से मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से 4000 से अधिक प्रकार की वस्तुओं का आयात किया, जिनका कुल मूल्य 21 करोड़ चीनी युआन रहा। इनमें से, सीमा-पार ई-कॉमर्स चैनलों के माध्यम से आयातित कृषि उत्पादों की कुल मात्रा 9.612 करोड़ युआन रही, जो साल-दर-साल 21.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि आयातित खाद्य की कुल मात्रा 9.5329 करोड़ चीनी युआन रही, जो साल-दर-साल 20.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम