विश्व विदेशी चीनी पुस्तक दुकानों की 13वीं संयुक्त वसंतोत्सव पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित
हाल ही में विश्व विदेशी चीनी पुस्तक दुकानों की 13वीं संयुक्त वसंतोत्सव पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसकी थीम "रीडिंग चाइना" है। यह संयुक्त पुस्तक प्रदर्शनी एक साथ अमेरिका, ब्रिटेन, थाईलैंड और ट्यूनीशिया सहित दुनिया भर के 27 देशों और क्षेत्रों में 85 भौतिक किताबों की दुकानों में किया गया, इस दौरान मुख्य तौर पर चीनी पुस्तकों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन हुआ।
मौजूदा संयुक्त पुस्तक प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बुकस्टोरों की संख्या अधिक है और व्यापक रूप से वितरित किया जाता है, जिनमें एशिया में 48 बुकस्टोर, यूरोप में 14 बुकस्टोर, अमेरिकी महाद्वीप में 14 बुकस्टोर, ओशिनिया महाद्वीप में 7 बुकस्टोर शामिल हैं। इनके अलावा, ट्यूनीशिया और मॉरीशस के बुकस्टोरों ने भी भाग लिया, जो पहली बार है कि अफ्रीका में वसंत त्योहार की थीम पर संयुक्त पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित हुई।
संयुक्त पुस्तक प्रदर्शनी में पुस्तकों को प्रदर्शित किए जाने के अलावा, अन्य गतिविधियां भी आयोजित हुईं। जैसा कि लेखकों के साथ संवाद, किताब पर हस्ताक्षर, क्लाउड पुस्तक पढ़ना, चीनी वसंत त्योहार दोहे लिखना, लालटेन पहेली बताना, चीनी पेंटिंग बनाना आदि शामिल हैं। इन गतिविधियों से विदेशों में पाठकों की चीनी संस्कृति और नए युग में चीन के बारे में जानकारी बढ़ेगी।
(श्याओ थांग)