चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में "थ्येनकोंग की तस्वीर" फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित

2023-01-24 18:16:28

वसंत त्योहार के दौरान, चीनी "अंतरिक्ष घर" में एक विशेष फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की गई, और शेनचो 15 के अंतरिक्ष यात्रियों ने "श्येनकोंग की तस्वीर" नामक फोटोग्राफी प्रदर्शनी में प्रदर्शित कृतियों का परिचय दिया।

इन फोटो रचनाओं को 29 नवंबर 2022 को शेनचो 15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के साथ चीनी अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया गया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित 21 तस्वीरों को शेनचो 15 के अंतरिक्ष यात्रियों ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के पारगमन के दौरान पृथ्वी पर ली थीं।

यह गतिविधि 16 नवंबर 2021 को लॉन्च हुआ, इसके बाद से कई पेशेवर फ़ोटोग्राफ़र, खगोल विज्ञान प्रेमी, एयरोस्पेस कार्यकर्ता, युवा छात्र आदि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इसमें भाग लेने के लिए आकर्षित किया गया, और 10 हज़ार से अधिक फ़ोटोग्राफ़िक रचनाएं मिलीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

रेडियो प्रोग्राम