सांस्कृतिक यात्रा के लिए समर पैलेस का दौरा करें

2023-01-23 17:25:19

समर पैलेस निश्चित रूप से चीनी नव वर्ष के दौरान पेइचिंग में अवकाश के लिए अवश्य जाना चाहिए! यहां आप खुनमिंग झील के आसपास टहल सकते हैं, झील में नौका विहार कर सकते हैं, ऐतिहासिक स्थलों का स्वाद चख सकते हैं, शानदार बागवानी कौशल और सांस्कृतिक आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं।

यह शाही उद्यान 1750 में बनाया गया था और 1998 में विश्व सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था। छिंगयान नाव एक बड़े पत्थर की नाव है और समर पैलेस में एकमात्र पश्चिमी शैली की इमारत है। खुनमिंग झील छिंग राजवंश के शाही उद्यानों में सबसे बड़ी झील थी। समर पैलेस के सबसे प्रमुख परिदृश्यों में से एक वानशो हिल है, जिसपर विभिन्न इमारतों से भरा हुआ है।

सूचो स्ट्रीट, जिसे "शॉपिंग स्ट्रीट" के रूप में भी जाना जाता है। प्राचीन समय में, यहाँ विभिन्न दुकानें देखने को मिलती थीं, जैसे कि जेड एंटीक शॉप्स, सिल्क शॉप्स, स्नैक शॉप्स, टी हाउस, गोल्ड एंड सिल्वर ज्वेलरी शॉप्स आदि। दरबारी व्यक्ति दुकान सहायकों के रूप में तैयार होकर सम्राट के आने पर चीजें बेचने का नाटक करते थे। अब यहाँ बच्चों का आइस एंड स्नो पार्क बन गया है।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम