शेनचो 15 के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में सभी को नए साल की बधाई दी

2023-01-22 16:27:37

21 जनवरी को चीनी नव वर्ष की पूर्व संध्या थी। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर दूर है, उत्सव और शांतिपूर्ण वातावरण से भरा है।

परिवार के पुनर्मिलन के समय, शेनचो 15 अंतरिक्ष यात्री फ़ेइ च्युनलोंग, तंग छिंगमिंग और चांग लू ने पूरे देश के लोगों को नए साल का आशीर्वाद भेजा। तीन अंतरिक्ष यात्रियों के बगल में उनके द्वारा लिखे गए वसंत त्योहार दोहे रखे हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों ने नए साल की पूर्व संध्या पर सभी के साथ सीएमजी द्वारा बनाए गए वसंत त्योहार गाला भी देखा और एक साथ नए साल का स्वागत किया।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम