छिन कांग ने इंडोनेशिया की विदेश मंत्री से फोन पर बात की

2023-01-21 19:13:31


20 जनवरी को चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने इंडोनेशियाई विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

छिन कांग ने कहा कि इंडोनेशिया आसियान में एक प्रमुख देश है और "बेल्ट एंड रोड" का एक महत्वपूर्ण सहकारी भागीदार है। वर्तमान में, चीन-इंडोनेशिया द्विपक्षीय संबंधों को विकास के नए अवसरों का सामना करना पड़ रहा है। चीन दोनों राष्ट्रपतियों के रणनीतिक मार्गदर्शन का पालन करने और चीन-इंडोनेशिया साझा भाग्य वाले समुदाय के गहन व ठोस विकास को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया के साथ काम करने को तैयार है। चीन अधिक उच्च गुणवत्ता वाली चीनी कंपनियों को इंडोनेशिया में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है और आशा करता है कि इंडोनेशिया अधिक सुरक्षा गारंटी और नीति सुविधा प्रदान करेगा।

फोन बातचीत में रेटनो ने कहा कि चीन द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्तरों पर इंडोनेशिया का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। इंडोनेशिया द्विपक्षीय संबंधों के लिए उम्मीदों से भरा है और चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करेगा। इंडोनेशिया चीनी परियोजनाओं और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत महत्व देता है और अपनी पूरी कोशिश करेगा। जितनी जल्दी हो सके इंडोनेशिया जाने के लिए चीनी पर्यटकों का स्वागत है।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम