गत वर्ष दिसंबर में चीन के माल और सेवा व्यापार का आयात-निर्यात पैमाना 42 खरब युआन से अधिक

2023-01-20 11:36:12

चीनी विदेशी मुद्रा प्रबंधन ब्यूरो द्वारा 19 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में चीन के माल और सेवा व्यापार का आयात-निर्यात पैमाना 42 खरब 38 अरब 20 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जिसमें दिसंबर साल 2021 की तुलना में 6 प्रतिशत की गिरावट आई। माल में व्यापार का अधिशेष 4 खरब 2 अरब 20 करोड़ युआन था, और सेवाओं में व्यापार का घाटा 76 अरब 50 करोड़ युआन था।

अमेरिकी डॉलर के हिसाब से, दिसंबर 2022 में चीन का भुगतान संतुलन के तहत माल और सेवाओं का निर्यात 3 खरब 26 अरब 80 करोड़ डॉलर और आयात 2 खरब 80 अरब 10 करोड़ डॉलर रहा, जिसे परिणामस्वरूप 46 अरब 60 करोड़ का अधिशेष हुआ।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम