सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस और सीपीसी संविधान की कार्य रिपोर्ट का विदेशी भाषा संस्करण प्रकाशित
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्य रिपोर्ट और सीपीसी संविधान के 10 विदेशी भाषा संस्करण चीनी विदेशी भाषा प्रेस द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।
ये दस भाषाएँ हैं: अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, अरबी, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन, जापानी, वियतनामी, लाओ भाषा। साथ ही उन पुस्तकों के चीनी और अंग्रेजी द्विभाषी संस्करण भी प्रकाशित हुए।
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर, 2022 को सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में शी चिनफिंग ने चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद का महान झंडा बुलंद किया और एक सर्वांगीण आधुनिक समाजवादी देश बनाने के लिए एकजुट संघर्ष किया। (वेइतुंग)