चीनी खरगोश नव वर्ष में छुट्टियों के दौरान अर्थव्यवस्था में नए रुझान

2023-01-18 17:44:43

17 जनवरी को चीन ने वर्ष 2022 के पूरे वर्ष के लिए आर्थिक संचालन डेटा जारी किया। चीन में सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री लगभग 440 खरब युआन पर स्थिर हो गई, जिसमें ऑनलाइन खुदरा बिक्री 120 खरब युआन तक पहुंच गई। चीन अभी भी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार और सबसे बड़ा ऑनलाइन खुदरा बाजार है, और सुपर बड़े पैमाने के बाजार के फायदे अभी भी स्पष्ट हैं।

   चीन का परंपरागत वसंत त्योहार आ रहा है। चीनी लोग नए साल का सामान खरीद रहे हैं, नए कपड़े तैयार कर रहे हैं और रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जा रहे हैं। भोजन और कपड़ों की खपत तेजी से बढ़ रही है। साथ ही, पर्यटन, अवकाश और मनोरंजन गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं।

   खरगोश के वर्ष में वसंत त्योहार के दौरान उपभोक्ता मांग में भी एक उन्नत विशेषता दिखाई दी गई, और नए साल के सामान की खपत फलफूल रही है। इस के साथ "2023 राष्ट्रीय ऑनलाइन नव वर्ष खरीदारी महोत्सव" शुरू हुआ। क्वांगचो शहर और देश भर में कई जगहों पर ऑफ़लाइन दृश्य एक साथ किए जाते हैं। 4 दिनों में क्वांगचो में ऑफ़लाइन आगंतुक प्रवाह 1 लाख 70 हजार से अधिक हो गया; इस गतिविधि के पहले 5 दिनों में राष्ट्रीय ऑनलाइन खुदरा बिक्री 2 खरब 8 अरब युआन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 4.7% अधिक है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम