नये साल में चीन विश्व अर्थव्यवस्था के लिए अधिक योगदान देगा

2023-01-18 18:14:02

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 18 जनवरी को हुई प्रेस वार्ता में विश्वास जताया कि चीन में कोरोना के नियंत्रण का नये चरण में पहुंचने के बाद वर्ष 2023 में चीनी अर्थव्यवस्था में जरूर सुधार आएगा, जो विश्व अर्थव्यवस्था के लिए अधिक बड़ा योगदान देगी।

संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कोविड महामारी और विश्व आर्थिक मंदी के बीच चीन ने उच्च कुशलता से कोरोना महामारी के नियंत्रण और आर्थिक व सामाजिक विकास का तालमेल बिठाकर अप्रत्याशित तत्वों के प्रहार का कारगर निपटारा किया और समग्र आर्थिक स्थिति स्थिर बनाया। चीन की आर्थिक आकार और प्रति व्यक्ति का स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं है। इससे जाहिर है कि चीनी अर्थव्यवस्था का मजबूत लचीलापन, अपार संभावनाएं और जीवंत शक्ति है। दीर्घकाल तक अच्छे होने की बुनियादी स्थिति नहीं बदली है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम