वैश्विक पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दे सकते हैं चीनी पर्यटक

2023-01-18 14:47:59

पेइचिंग ताशिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन प्रबंधन विभाग की तरफ़ से मिली जानकारी के अनुसार, इस सोमवार यानी 17 जनवरी को ताशिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान फिर से शुरू होगा। तब से, चाइना सदर्न एयरलाइंस, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, कैपिटल एयरलाइंस और हिमालय एयरलाइंस हांगकांग, नेपाल के काठमांडू, मालदीव के माले और थाईलैंड के बैंकॉक सहित कई शहरों के लिए सीधी यात्री उड़ान फिर से शुरू करेंगे। 

बता दें कि ताशिंग एयरपोर्ट ने 10 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने के लिए एक व्यापक अभ्यास का आयोजन भी किया। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में ताशिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और यूरोप, उत्तरी अमेरिका, जापान, कोरिया, दक्षिण पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच उड़ानों की फिर से शुरू करने की योजना भी बनायी जा रही है। 

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद, 14 मार्च, 2020 से ताशिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं पूरी तरह से बंद किया गया है। 

दरअसल, चीन के सीमा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद, लाखों चीनी पर्यटक विश्व स्तर पर लौटने के लिए तैयार हैं, जिससे वैश्विक पर्यटन उद्योग की रिकवरी की उम्मीद बढ़ रही है। चीनी राष्ट्रीय आप्रवासन प्रबंध ब्यूरो के प्रवेश और निकास प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 जनवरी को पूरे देश में चीनी नागरिकों के लिए विदेश यात्रा करने और विदेशों में दोस्तों से मिलने के लिए सामान्य पासपोर्ट का आवेदन बहाल किया गया। जिससे हाल के दिनों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। 

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पूर्व-महामारी के स्तर पर तुरंत नहीं लौट सकती है, फिर भी विश्लेषकों के अनुसार चीनी पर्यटकों पर भरोसा करने वाली कंपनियों, उद्योगों और देशों को इस साल यानी वर्ष 2023 में बढ़ावा मिलेगा।

आकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 महामारी से पहले के वर्षों में चीन अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत था। वर्ष 2019 में चीन के 15.5 करोड़ पर्यटकों ने अपनी सीमाओं से बाहर एक खरब डॉलर के एक चौथाई से अधिक खर्च किए। उदाहरण के लिये, महामारी के प्रकोप से पहले, थाईलैंड ने वर्ष 2019 में लगभग 4 करोड़ विदेशी पर्यटकों का सत्कार किया, जिनमें से चीनी पर्यटकों का लगभग एक तिहाई हिस्सा था। ऐसा इसलिये कि हाल ही में थाई वित्त मंत्री अखोन डेंबिदायाबासी ने कहा कि हालांकि विश्व अर्थव्यवस्था गिरावट के दबाव का सामना कर रही है, फिर भी चीनी नागरिकों की आउटबाउंड यात्रा की व्यवस्थित बहाली जैसे अनुकूल कारकों से इस वर्ष थाईलैंड के आर्थिक विकास लक्ष्य को 3.8% तक बढ़ाने की उम्मीद है।

यह सच है कि चीन ने 8 जनवरी को फिर से खोलने का फैसला किया है। यह इन देशों के लिये एक बहुत अच्छी खबर है,जो अपनी ज्यादातर कमाई पर्यटन से अर्जित करते हैं। इसलिये हाल के दिनों में थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया सहित कई दक्षिण एशियाई देश चीनी तत्वों से सजकर चीनी पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। साथ ही चीनी पर्यटक भी विदेश यात्रा के लिए काफी उत्साहित हैं। विश्लेषकों का माना है कि चीनी पर्यटकों की वापसी से वैश्विक पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की उम्मीद है। विशेष रूप से चीनी पर्यटकों पर भरोसा करने वाले देशों को ज़्यादा फ़ायदा होगा। साथ ही, चीनी पर्यटक अपने खर्च से दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा भी दे सकते हैं।

रेडियो प्रोग्राम