वीडियो लिंक के जरिए शी चिनफिंग ने जमीनी कार्यकर्ताओं और आम लोगों का अभिवादन किया

2023-01-18 20:07:34

वसंत महोत्सव, चीनी राष्ट्र का पारंपरिक त्योहार आ रहा है। इस अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 18 जनवरी की सुबह देश की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन बृहद भवन में एक वीडियो लिंक के माध्यम से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और आम लोगों का अभिवादन किया।

उन्होंने विभिन्न जातियों के लोगों को वसंतोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न जातियों के लोगों के सुखी, सुरक्षित और स्वस्थ रहने तथा महान मातृभूमि के समृद्ध होने की कामना की।

शी चिनफिंग कोविड-19 महामारी और संक्रमितों की रोकथाम को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने सबसे पहले हेलोंगच्यांग प्रांत में हार्पिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के तहत पहले अस्पताल के डॉक्टरों और मरीजों से बात की और महामारी नियंत्रण उपायों में सुधार के बाद बुखार क्लिनिक, गंभीर मामले के इलाज, दवाओं और रोगियों की स्थिति के बारे में पूछताछ की।

इसके अलावा, फुच्येन प्रांत के फुचो शहर के सामाजिक कल्याण संस्थान के वृद्धजनों और कर्मचारियों ने शी चिनफिंग का अभिवादन किया। वहीं, शी जिनपिंग ने उन्हें वसंत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम