शी चिनफिंग ने पार्टी के बाहर के जाने माने लोगों के साथ बैठक की

2023-01-16 18:43:02

हाल ही में अमेरिका और जापान के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों ने 2 प्लस 2 वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया। इसके जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 16 जनवरी को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका और जापान के बयान में तथाकथित चीनी परमाणु खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर अपनी सैन्य शक्ति का विस्तार करने का बहाना खोजने की कोशिश की गई है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।

उन्होंने आगे कहा कि चीन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। चीन हमेशा रक्षात्मक परमाणु रणनीति का पालन करता है और किसी भी समय और किसी भी परिस्थिति में पहले परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करेगा। चीन ने स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई है कि चीन बिना किसी शर्त के किसी भी गैर-परमाणु देश और परमाणु-हथियार-मुक्त क्षेत्र के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या धमकी नहीं देगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की प्रतिबद्धता करने वाले पांच परमाणु हथियार संपन्न देशों में चीन एकमात्र देश है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन अमेरिका और जापान से शीत युद्ध और गुटीय प्रतिद्वंद्विता की मानसिकता को छोड़ने, परमाणु निरस्त्रीकरण और अप्रसार के कर्तव्य को पूरा करने और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह करता है। (वेइतुंग)।

रेडियो प्रोग्राम