मेकोंग नदी पर 125वां चीन-लाओस-म्यांमार-थाईलैंड संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन अभियान शुरू

2023-01-16 12:45:06


दक्षिण पश्चिम चीन में युन्नान प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग से मिली खबर के अनुसार, 15 जनवरी को, मेकोंग नदी पर 125वें चीन-लाओस-म्यांमार-थाईलैंड संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन अभियान में भाग लेने वाली दो चीनी नौकाएं शीश्वांग पान्ना ताई जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर के चिंगहा घाट से रवाना हुईं, जिसने मेकांग नदी पर 2023 चार देशों के संयुक्त गश्ती कानून प्रवर्तन अभियान की शुरुआत की।  


अनुमान है कि मौजूदा अभियान 4 दिन और 3 रात तक चलेगा, जिसमें 500 किलोमीटर से अधिक की कुल यात्रा होगी। अभियान शुरु होने से पहले, चार देशों के कानून प्रवर्तन विभागों ने वीडियो के माध्यम से 2022 वार्षिक सारांश सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन कार्यों के फलदायी परिणामों की समीक्षा की और सारांश किया, और साल 2023 में चार देशों के बीच संयुक्त कानून प्रवर्तन सहयोग पर गहन रूप से परामर्श किया।


इस बार के अभियान में चार देशों के कानून प्रवर्तन सदस्य योजनानुसार मेकोंग नदी के प्रमुख जल क्षेत्र में संयुक्त कानून प्रवर्तन अभियान चलाएंगे, नदी बेसिन में विभिन्न अवैध और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना जारी रखेंगे, और नदी बेसिन की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

बता दें कि साल 2022 से चार देशों के कानून प्रवर्तन विभागों ने 12 बार संयुक्त गश्ती और कानून प्रवर्तन अभियान चलाया, 162 बार कानून प्रवर्तन कार्रवाइयां कीं, इस दौरान 204 कानून प्रवर्तन नौकाओं और 2,700 कानून प्रवर्तन कर्मियों को भेजा गया।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम