सीएमजी ने गुयाना के राष्ट्रपति के साथ साक्षात्कार किया

2023-01-14 16:48:05

गुयाना दक्षिण अमेरिका के उत्तरी इलाके में स्थित है। गुयाना ने वर्ष 1966 में स्वतंत्रता की घोषणा की और वर्ष 1970 में देश की स्थापना की गयी। राष्ट्रपति इरफान अली के नेतृत्व में गुयाना का आर्थिक और सामाजिक विकास कायम रहा और लोगों का जीवन स्तर लगातार उन्नत हो रहा है।

चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि गुयाना के विकास के हर चरण में चीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुयाना और चीन के व्यापक साझे हित हैं। चीन गुयाना का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देशों के बीच संबंध घनिष्ठ हैं और दोनों देश एक दूसरे का सम्मान करते हैं। गुयाना चीन के साथ संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करेगा।

अली ने कहा कि गुयाना में रह रहे चीनी मूल के लोग गुयाना का एक हिस्सा हैं। चीनी मूल के लोग गुयाना के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में अपरिहार्य भूमिका निभाते हैं। चीनी मूल के लोगों ने बुनियादी संस्थापनों के सुधार, प्रौद्योगिकी, कृषि, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में पूंजी लगाई।

अली ने कहा कि गुयाना में चीन बहुत अवसर मिल सकते हैं। सरकारी परियोजना के अलावा, कई चीनी कंपनियों ने निजी आर्थिक क्षेत्र के निर्माण में हिस्सा लिया। चीनी निवेश होने के बाद इन क्षेत्रों का आकर्षण और अधिक होगा।

अली ने कहा कि वर्ष 2027 या 2028 तक गुयाना का दैनिक तेल उत्पादन 10 लाख बैरल तक पहुंचने की संभावना है। इससे अन्य क्षेत्रों के विकास को अवसर दिए जाएंगे। इससे गुयाना के लोगों को बेहतर शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था मिलेगी और कृषि की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। गुयाना विनिर्माण और औद्योगिक क्षेत्रों में सुधार करेगा, ऊर्जा की लागत कम करेगा और प्रौद्योगिकी व बुनियादी संस्थापनों के परिवर्तन में पूंजी लगाएगा। तेल की कमाई सुनिश्चित करने के लिए गुयाना ने मजबूत व्यवस्था स्थापित की। भविष्य में गुयाना चीन और अन्य देशों के साथ ऊर्जा में सहयोग बढ़ाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम