थाईवानी बंधुओं ने वसंत त्योहार मनाने का मिलन समारोह आयोजित किया

2023-01-14 17:42:49

थाईवान में वसंत त्योहार मनाने की परंपरा चीन की मुख्य भूमि के जैसी है। थाईवान के लोग भी वसंत त्योहार दोहे लिखते हैं और पकौड़े खाते हैं।

ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ थाईवान कॉम्पेट्रियट्स ने 13 जनवरी को पेइचिंग स्थित थाईवान गिल्ड हॉल में वसंत त्योहार माने के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य भूमि के 31 प्रांतों, शहरों और स्वायत्त प्रदेशों और थाईपेई, काओश्योंग, मकाओ आदि क्षेत्रों में रहने वाले थाईवानी बंधुओं ने ऑनलाइन-ऑफलाइन आदि तरीके से समारोह में भाग लिया।

समारोह में मेहमानों और थाईवान के युवाओं ने दोहे लिखे, पकौड़े बनाए, पेपर कट किए और चेहरे की पेंटिंग की। चीनी रीति-रिवाज विशेषज्ञों और गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत के उत्तराधिकारियों ने थाईवान के युवाओं को मुख्य भूमि के रीति-रिवाज और सांस्कृतिक इतिहास का परिचय दिया।

पेइचिंग विश्वविद्यालय में पीएचडी छात्र, थाईवान के युवा लीन येनछन ने कहा कि थाईवान और मुख्य भूमि में वसंत त्योहार मनाने का रीति-रिवाज एक जैसा है। इससे जाहिर है कि थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों की संस्कृति समान है।

चीन की मुख्य भूमि में काम करने वाले थाईवान के युवा वांग चुन ने कहा कि इस साल वे मुख्य भूमि में दोस्तों के साथ वसंत त्योहार मनाएंगे। हालांकि परिजनों से दूर हैं, लेकिन मुख्य भूमि में थाईवानी बंधु घर की गर्मी भी महसूस कर सकते हैं।

ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ थाईवान कॉम्पेट्रियट्स के उप प्रमुख ची पिन ने कहा कि वसंत त्योहार दोनों तटों के लोगों की समान ऐतिहासिक स्मृति से भरा है और महत्वपूर्ण सेतु व बंधन भी है। थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के लोगों की समान संस्कृति है। त्योहार मनाने के आदान-प्रदान में दोनों के बीच मित्रता और बढ़ेगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम