2022 में चीन ने नवीन ऊर्जा वाहनों के कर में 87 अरब 90 करोड़ युआन की छूट दी

2023-01-13 16:42:11

हाल के वर्षों में चीन नवीन ऊर्जा वाहन की खपत और हरित व कम कार्बन-उत्सर्जन वाला विकास बढ़ा रहा है। वर्ष 2022 में चीन के कर विभाग ने नवीन ऊर्जा वाहन के क्रय कर में 87 अरब 90 करोड़ युआन की छूट दी, जो वर्ष 2021 की तुलना में 92.6 प्रतिशत अधिक है।

चीन ने वर्ष 2014 में नवीन ऊर्जा वाहन के क्रय कर में छूट देने की नीति अपनाई। इससे कार खरीदने में उपभोक्ताओं की लागत सीधे कम हुई। कार उद्योग के उच्च गुणवत्ता विकास बढ़ाने के लिए इस उदार नीति का बड़ा महत्व है।

उदार नीति के समर्थन में वर्ष 2022 में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री तेज रही है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 56 लाख 81 हजार नवीन ऊर्जा वाहनों की बिक्री हुई, जो वर्ष 2021 की तुलना में 70.6 प्रतिशत अधिक है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम